बिजली गिरने से मकान की छत क्षतिग्रस्त, लिंटर में दरारें
भवानीपुर के महेंद्र सिंह के घर पर बुधवार रात आकाशीय बिजली गिरी। परिवार के सदस्य घर के निचले हिस्से में सो रहे थे। बिजली गिरने से मकान में दरारें आईं और सीढ़ी का छज्जा टूट गया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की है।

भवानीपुर निवासी महेंद्र सिंह पुत्र वेदराम राजपूत के मोहनपुर तिराहे स्थित मकान पर बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से हड़कंप मच गया। परिजन घर के निचले हिस्से में सो रहे थे, तभी करीब 2:30 बजे तेज गरज-चमक के साथ बिजली सीधे मकान की छत पर आ गिरी। अचानक हुए तेज धमाके जैसी आवाज से पूरा मकान थर्रा उठा और परिजन सहम गए। बिजली गिरने के असर से मकान के लिंटर में जगह-जगह दरारें पड़ गईं, जबकि छत तक जाने वाली सीढ़ी का छज्जा भी टूटकर नीचे गिर गया। घटना के बाद कुछ देर तक घर के भीतर भय और असहजता का माहौल बना रहा।
बाद में परिवार के सदस्यों ने ऊपर जाकर स्थिति देखी तो नुकसान की पुष्टि हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने और पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


