Kannauj News: व्यापारियों का किया जा रहा मानसिक आर्थिक उत्पीड़न
Kannauj News: छिबरामऊ के निगम मंडी में लाइसेंस नवीनीकरण में परेशानी आ गई है। नए सचिव ने पुराने सचिव द्वारा जारी रसीदों को अमान्य कर दिया है। व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है। गल्ला आलू व्यापारी संघ ने एसआईटी जांच की मांग की है।

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। निगम मंडी में लाइसेंस नवीनीकरण अब व्यापारियों के लिए परेशानी की सबब बन गई है। मंडी के नए प्रभारी सचिव द्वारा तत्कालीन प्रभारी सचिव द्वारा काटी गई लाइसेंस रसीदों को अमान्य कर दिया गया है। ऐसे में अब व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इसको लेकर मंडी अध्यक्ष ने एसआईटी जांच की मांग की है। गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि मंडी के नए प्रभारी सचिव नागेंद्र सिंह ने व्यापारियों को 31 जुलाई तक एक हजार रूपये जुर्माने के साथ नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि के बाद 3 हजार रूपये जुर्माना वसूला जाएगा, जबकि व्यापारी यह शुल्क पहले ही तत्कालीन सचिव के कार्यकाल में जमा कर चुके हैं।
वर्तमान सचिव उन रसीदों को स्वीकार करने के मना कर रहे हैं। अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों का मानसिक और आर्थिक उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की एसआईटी से जांच कराए जाने की मांग की है। मालूम हो कि तत्कालीन मंडी सचिव श्रवण कुमार तोमर और लिपिक ज्ञानेश कुमार के खिलाफ करोड़ों के गबन के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है, जिसकी जांच चल रही है। वहीं उनके बाद आए प्रभारी मंडी सचिव नागेंद्र सिंह द्वारा उनके कार्यकाल में काटी गई रसीदों को किसी सूरत में स्वीकार नहीं कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


