त्रिपाठीनगर में तीन स्थानों पर लीकेज दुरुस्त
Kannauj News - छिबरामऊ में नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने त्रिपाठी नगर मोहल्ले में पेयजल पाइपलाइन की तीन जगहों पर हुई लीकेज को ठीक किया। इससे क्षेत्रवासियों को गंदा पानी मिल रहा था। शिकायत के बाद, त्वरित कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों ने मरम्मत की और अब स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है।

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने मोहल्ला त्रिपाठी नगर में पेयजल पाइपलाइन में हुई तीन स्थानों की लीकेज को दुरुस्त कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कर दिया। लीकेज के कारण क्षेत्रवासियों के घरों में गंदा पानी पहुंच रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई थी। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे व अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जलकर विभाग के लिपिक अंकित दुबे की निगरानी में टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया। कर्मचारियों ज्ञान सिंह ‘ज्ञानी’, गोविंदा, अवधेश, सच्चिदानंद एवं रामवीर ने मिलकर मोहल्ले में डॉ.श्रीप्रकाश त्रिपाठी, देवराज त्रिपाठी और रामचंद्र सैनी के घरों के पास हुई लीकेज को ठीक किया।
लीकेज ठीक होने के बाद अब क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है, जिससे मोहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


