Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsComplete Resolution Day Held in Tirwa 85 Complaints Registered Advocates Protest Against Sub-Registrar
शर्तिया बैनामा न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

शर्तिया बैनामा न होने से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Kannauj News - तिरवा में शनिवार को एडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें 85 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिवक्ताओं ने उपनिबन्धक कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया और शर्तिया बैनामा न होने का आरोप लगाया। एडीएम ने शिकायतों को समय पर निस्तारित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Nov 15, 2025 11:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

तिर्वा, संवाददाता। तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 85 फरियादियों ने अफसरों के सामने अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिवक्ताओं ने उपनिबन्धक कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया। आयोजित समाधान दिवस के दौरान तिर्वा तहसील के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने उपनिबन्धक तिर्वा पर शर्तिया बैनामा न करने का आरोप लगाया। न्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार तिवारी ने बताया कि तिर्वा उपनिबन्धक कार्यालय पर शर्तिया बैनामा नहीं हो रहे हैं। सर्किल रेट के आधार पर सम्पूर्ण स्टाम्प व रसीद अदा करने के बावजूद भी उपनिबन्धक द्वारा शर्तिया बैनामा नहीं किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मण्डल ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर शर्तिया बैनामा कराए जाने की मांग रखी है। इसके अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित 85 फरियादियों ने अफसरों के सामने अपनी शिकायते रखी। एडीएम ने मौजूद अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को समय से निस्तारित करें। इस मौके पर एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार अवनीश कुमार सहित कई अफसर मौजूद रहे।