कचहरी परिसर में अधिवक्ता से मारपीट

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

कन्नौज में कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता अयाज राना ने आरोपितों नावेद और जावेद के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये आरोपी खुद को वकील बताकर ठगी कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कचहरी परिसर में अधिवक्ता से मारपीट

कन्नौज। कचहरी परिसर में अधिवक्ता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिवक्ता ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है । वार एसोसिएशन कन्नौज के सदस्य अधिवक्ता अयाज राना ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 4 मई को वह दोपहर करीब एक बजे कचहरी परिसर के ब्लॉक बी की गैलरी से गुजर रहे थे। इसी दौरान अधिवक्ताओं के चैंबर के सामने मौजूद नावेद और जावेद पुत्र नईम जमा खां निवासी जसौली थाना कोतवाली कन्नौज ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।

विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद अन्य अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। अधिवक्ता अयाज राना ने आरोप लगाया कि नावेद और जावेद अधिवक्ता नहीं हैं, इसके बावजूद काला कोट पहनकर स्वयं को वकील बताते हैं और लोगों से ठगी करने का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।