Kannauj News: कसावा में लगाए जाएंगे सहजन के 700 पौधे, तैयार हुई कार्ययोजना
Kannauj News: छिबरामऊ में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसावा में सहजन (मोरिंगा) के लगभग 700 पौधे लगाए जाएंगे। बीडीओ ने पंचायत सचिव को समयबद्ध पौधरोपण के निर्देश दिए हैं। सहजन पौधों की सुरक्षा और देखरेख पर जोर दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होगा।

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और हरित क्षेत्र का विस्तार करने के उद्देश्य से विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसावा में बड़े पैमाने पर सहजन (मोरिंगा) के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसको लेकर बीडीओ ने संबंधित पंचायत के सचिव व तकनीकी सहायक को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
पौधरोपण का अभियान
खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कसावा के खेल मैदान तथा सीएलएफ (कम्युनिटी लेवल फेडरेशन) भवन के समीप लगभग 700 सहजन के पौधों का रोपण कराया जाएगा। पौधरोपण के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को पौधरोपण अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
पौधों की सुरक्षा
साथ ही पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई और देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है, ताकि लगाए गए पौधे सुरक्षित रहकर विकसित हो सकें। बीडीओ ने कहा कि सहजन एक औषधीय एवं पौष्टिक गुणों से भरपूर पौधा है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पोषण के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। इस अभियान से क्षेत्र में हरियाली बढऩे के साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


