Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsLand Dispute Escalates Youth s Motor and Cable Vandalized by Neighbors
जमीन विवाद में पड़ोसी ने की तोड़फोड़, समर की मोटर कुंए में फेंकी

जमीन विवाद में पड़ोसी ने की तोड़फोड़, समर की मोटर कुंए में फेंकी

संक्षेप:

Kannauj News - तालग्राम में भूमि विवाद के चलते एक युवक सत्य कुमार के पड़ोसियों ने उसकी समर मोटर और केबल को तोड़कर बोरिंग में फेंक दिया। इससे उसे 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। जब सत्य कुमार ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे गालियाँ दीं और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nov 11, 2025 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

तालग्राम, संवाददाता। भू-विवाद को लेकर पड़ोसियों से चल रही रंजिश में एक युवक के घर के बाहर लगी समर की मोटर और केबल तोड़फोड़ कर बोरिंग में फेंक देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव नरमऊ बाग पुरवा निवासी सत्य कुमार पुत्र बृजभूमण लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोसी धर्मेंद्र उर्फ तोता और गोविंद पुत्रगण सुभाष से भूमि विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते दोनों ने रात में उसके घर के बाहर लगी समर मोटर और पाइप की सेफ्टी वायर काटकर बोरिंग के अंदर फेंक दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ।शिकायतकर्ता का कहना है कि जब खटपट की आवाज सुनी और बाहर निकला तो देखा कि दोनों आरोपी अपने घर की ओर भाग रहे थे। जब वह उनके घर शिकायत करने गया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।