Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsLand Dispute in Hussainnagar Encroachment on Proposed Sports Field
खेल मैदान के लिए प्रस्तावित जमीन पर शुरू हुआ कब्जा

खेल मैदान के लिए प्रस्तावित जमीन पर शुरू हुआ कब्जा

संक्षेप:

Kannauj News - हुसैननगर ग्रामसभा में खेल मैदान के लिए प्रस्तावित पांच बीघा जमीन पर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। पूर्व प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की, जिसके बाद एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को जांच करने का आदेश दिया। खेल मैदान के लिए एक एकड़ भूमि पहले से प्रस्तावित थी।

Feb 09, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

तिर्वा, संवाददाता। हसेरन विकास खण्ड की ग्रामसभा हुसैननगर में खेल मैदान के लिए प्रस्तावित पांच बीघा जमीन पर लोगों ने कब्जा करना शुरू कर दिया। जिसकी पूर्व प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल से मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। हुसैननगर ग्रामसभा के पूर्व प्रधान ने एसडीएम को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि पिछली पंचवर्षीय योजना में करीब एक एकड़ भूमि को खेल मैदान के लिए प्रस्तावित किया गया था। जमीन सड़क के निकट होने के कारण उसकी कीमत बढ़ी, तो जमीन पर कब्जे का काम शुरू हो गया। पूर्व प्रधान की शिकायत पर एसडीएम तिर्वा ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।