Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsKartik Purnima Celebrations Spiritual Exhibition and Enhanced Security Measures in Kannauj
महादेवी घाट पर सहज ज्ञान योग प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

महादेवी घाट पर सहज ज्ञान योग प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज में कार्तिक पूर्णिमा पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सहज ज्ञान योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है और रुट डायवर्जन किया गया है।

Nov 05, 2025 12:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज। कार्तिक पूर्णिमा पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में सहज ज्ञान योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अविनाश गौतम, सदर क्षेत्राधिकारी अभिषेक प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया। सेवाकेंद्र की संचालिका वीके प्रियंका ने आत्मिक स्मृति का तिलक लगाया। बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य मनुष्यात्मा व निशुल्क ज्ञान परमात्म का संदेश दिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह, मल्लावां संचालिका वीके रुकमणी, वीके राधा, दिव्या सहित अन्य मौजूद रहे। कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। प्रशासन ने मंगलवार से रुट का डायवर्जन कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रुट डायवर्जन पांच नवंबर को दोपहर दो बजे तक प्रभावी रहेगा। हरदोई से कन्नौज आने वाले वाहनों को बिलग्राम से मल्लावां व बिल्हौर होते हुए कन्नौज आएंगे। कन्नौज से हरदोई जाने वाले वाहन बिल्हौर मल्लावां से बिलग्राम होते हुए हरदोई जाएंगे। औरैया से कन्नौज जाने वाहनों को बेला से रसूलाबाद व बिल्हौर होते हुए हरदोई जाएंगे। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन अलर्ट गुगरापुर। कार्तिकी पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने जलेसर और चियासर गंगाघाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रामपुर भुड़िया के गोताखोरों से गंगा में बैरिकेडिंग कराई गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। कोतवाली प्रभारी गुरसहायगंज अजय अवस्थी के निर्देशन में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। प्रशासन की ओर से टेंट, कुर्सियों और प्रकाश व्यवस्था की भी समुचित तैयारी की गई है। चौकी प्रभारी नौरंगपुर राजेश कुमार रावत हमराहियों के साथ घाटों पर डटे रहे और तैयारियों का निरीक्षण किया।