Kannauj News: समाधान दिवस में 77 फरियादी पहुंचे, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: कन्नौज के तहसील सदर में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में 77 फरियादियों ने शिकायतें पेश कीं। जिलाधिकारी ने 17 मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपा गया। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता दी गई, और अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Kannauj News: समाधान दिवस में 77 फरियादी पहुंचे, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सोमवार को 77 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 17 मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए सौंपा गया। समाधान दिवस में राजस्व और भूमि संबंधी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। किसान दरोगा सिंह की खतौनी में नाम दर्ज होने से जुड़ी समस्या भी जिलाधिकारी के सामने पहुंची। डीएम के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए खतौनी में नाम दुरुस्त कराया।

सही खतौनी मिलने पर किसान ने अधिकारियों के प्रति आभार जताया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सम्पूर्ण समाधान दिवस समेत विभिन्न शिकायत पोर्टलों पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने राजस्व मामलों, भूमि विवाद, पैमाइश और अवैध कब्जे से जुड़ी शिकायतों के साथ बिजली, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा। अधिकारियों को जरूरत के अनुसार मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने कहा कि केवल शिकायत का निस्तारण दर्ज करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना जरूरी है। इसलिए निस्तारित मामलों की गुणवत्ता और मौके की स्थिति का सत्यापन भी कराया जाए। इस दौरान एसपी विनोद कुमार, सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: समाधान दिवस में 77 फरियादी पहुंचे, 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण