Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsKannauj Ward 7 Faces Severe Sanitation and Infrastructure Issues
मोहल्ला नई कचहरी में सफाई न होने से लोगों में नाराजगी

मोहल्ला नई कचहरी में सफाई न होने से लोगों में नाराजगी

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज के वार्ड 7 के मोहल्ला नई कचहरी की स्थिति अत्यंत खराब है। यहां की सफाई व्यवस्था, सड़कें और पाइपलाइन जर्जर हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी नगर पालिका की अनदेखी से परेशान हैं। मुख्य सड़क पर बड़े गड्ढे हैं, जिससे आवाजाही में कठिनाई होती है। जल निकासी की समस्या और मच्छरों का बढ़ता प्रकोप भी चिंता का विषय है।

Dec 05, 2025 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज। नगर पालिका परिषद के वार्ड 7 स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद कक्ष के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला नई कचहरी की हालात इन दिनों किसी से छिपी नहीं है। करीब 500 की आबादी वाला यह मोहल्ला सफाई व्यवस्था की बदहाली, जर्जर सड़क, टूटी पाइपलाइन, नालों की गंदगी और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध न कराए जाने से मोहल्ले में अव्यवस्थाओं का अंबार लगा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मोहल्ले की मुख्य सड़क लंबे समय से टूटी पड़ी हुई है, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बरसात के दिनों में पानी भर जाता है और आने-जाने वालों को फिसलने का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा सड़क की मरम्मत की कोई पहल अब तक नहीं की गई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही पानी की पाइपलाइन टूट गई थी, जिसके कारण कई दिनों तक पानी सड़क पर बहता रहा। हालांकि इसकी मरम्मत कराई गई थी l बावजूद इसके पाइपलाइन अभी भी कहीं कहीं पानी का रिसाव अभी हो रहा है जिसे बच्चों राहगीरों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।