Kannauj News: प्रधानाध्यापक के तबादले पर ग्रामीणों का विरोध, ट्रैक्टरों से पहुंचे कलक्ट्रेट

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News: कन्नौज के चौधरियापुर गांव के ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार के तबादले के विरोध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी से तबादला रोकने की मांग की, लेकिन बैठक के कारण मुलाकात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक बच्चों की पढ़ाई और उपस्थिति बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मांग पूरी न होने पर उन्होंने स्कूल में ताला लगाने और मंत्री से मिलने की चेतावनी दी।

प्रधानाध्यापक के तबादले पर ग्रामीणों का विरोध, ट्रैक्टरों से पहुंचे कलक्ट्रेट
प्रधानाध्यापक के तबादले पर ग्रामीणों का विरोध, ट्रैक्टरों से पहुंचे कलक्ट्रेट

Kannauj News: कन्नौज। प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई और देखभाल को लेकर प्रधानाध्यापक के प्रति ग्रामीणों का जुड़ाव शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के रूप में सामने आया। सदर ब्लॉक के चौधरियापुर गांव के ग्रामीण प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार के तबादले के विरोध में दो ट्रैक्टरों से कलक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने तबादला रोकने की मांग की और चेतावनी दी कि फैसला वापस नहीं हुआ तो स्कूल में ताला डाल देंगे। रजनीश कुमार वर्ष 2013 से चौधरियापुर के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। हाल ही में जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने उनका तबादला कन्नौज नगर क्षेत्र स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय सिपाही ठाकुर में कर दिया है।

शुक्रवार को इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने विरोध जताने का निर्णय लिया। दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री से मिलने की इच्छा जताई। हालांकि, डीएम के बैठक में व्यस्त होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाध्यापक बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी नियमित उपस्थिति पर भी ध्यान देते हैं। गांव की मंजू देवी ने बताया कि उनके तीन बच्चे इसी विद्यालय में पढ़ते हैं। प्रधानाध्यापक बच्चों के स्कूल नहीं आने पर उन्हें घर से बुलाकर लाने का प्रयास करते हैं। उनके मुताबिक, शिक्षक की मेहनत से गांव में शिक्षा का माहौल बेहतर हुआ है। वहीं, ग्रामीण रूपलाल ने कहा कि प्रधानाध्यापक के प्रयासों से बच्चे खुद स्कूल जाने के लिए तैयार रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि तबादला नहीं रोका गया तो वे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के सामने अपनी मांग रखेंगे। फिलहाल ग्रामीणों की डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी और तबादले को लेकर उनका विरोध जारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: प्रधानाध्यापक के तबादले पर ग्रामीणों का विरोध, ट्रैक्टरों से पहुंचे कलक्ट्रेट