Kannauj News: प्रादेशिक सम्मेलन को सफल बनाए जाने के लिए बनाई रुपरेखा
हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News: कन्नौज में प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने 13 सितंबर को होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन की तैयारी के लिए व्यापारियों के साथ बैठक की। व्यापारियों ने सम्मेलन में अधिक संख्या में पहुंचने और उत्पीडऩ के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के उत्पीडऩ की समस्या का समाधान करने की मांग की।
प्रादेशिक सम्मेलन को सफल बनाए जाने के लिए बनाई रुपरेखा
Kannauj News: कन्नौज। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने आगामी 13 सितंबर को आयोजित होने वाले प्रादेशिक सम्मेलन को सफल बनाए जाने के लिए गुरुवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर रुपरेखा बनाई। अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाए जाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप शुक्ल ने कहा कि महासम्मेलन में प्रदेश से भारी संख्या में जुटने वाले व्यापारी हो रहे उत्पीडऩ को लेकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। कहा कि कन्नौज में व्यापारियों को आए दिन अधिकारी अनावश्यक रुप से उत्पीडऩ कर रहे हैं। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। इस मौके पर नितिन कुमार, आशीष त्रिपाठी, आभा पटेल, गीता सिंह, महिला नेत्री, प्रदीप तिवारी, गोपी वर्मा, संदीप शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।


