तालाब योजना में रुचि घटी, इस वर्ष लक्ष्य सीमित
कन्नौज में जल संरक्षण के लिए खेत तालाब योजना को अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। पिछले वर्ष केवल 11 तालाब बने, जबकि लक्ष्य 54 था। इस बार 2026-27 के लिए 11 तालाबों का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत सरकार 52,500 रुपये का अनुदान देती है।

कन्नौज। जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए संचालित खेत तालाब योजना को जिले में अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य पूरा न होने के बाद इस बार प्रशासन ने लक्ष्य को काफी कम कर दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 11 खेत तालाबों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष 54 तालाबों के निर्माण का लक्ष्य था, लेकिन पूरे साल में केवल 11 तालाब ही बन सके। इसी कारण इस बार यथार्थवादी लक्ष्य तय किया गया है। योजना के तहत एक तालाब निर्माण पर 1.05 लाख रुपये खर्च निर्धारित है, जिसमें 52,500 रुपये का अनुदान सरकार उपलब्ध कराती है।
भूमि संरक्षण विभाग ने किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


