Kannauj News: जलभराव से राहत के लिए पालिका ने झोंकी ताकत, पंपिंग सेट से निकाला जा रहा पानी

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: कन्नौज में लगातार बारिश के बाद जलभराव से राहत दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पंपिंग सेट की मदद से जल निकासी की जा रही है और मच्छर नियंत्रण के लिए दवा का छिड़काव किया जा रहा है। स्थिति सामान्य होने तक टीमें सक्रिय रहेंगी।

Kannauj News: जलभराव से राहत के लिए पालिका ने झोंकी ताकत, पंपिंग सेट से निकाला जा रहा पानी

Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। लगातार बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में हुए जलभराव से लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। पालिका की टीमें जलभराव वाले क्षेत्रों में पंपिंग सेट लगाकर पानी निकालने में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार, जल निकासी के साथ ही साफ-सफाई और मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा हैl अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्यामेंद्र मोहन चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मोहल्ला जेर किला, तिर्वा क्रॉसिंग, अंधा मोड़ सहित अन्य स्थानों पर पंपिंग सेट के जरिए पानी की निकासी कराई जा रही है।

पालिका कर्मचारियों को मौके पर तैनात कर व्यवस्था की निगरानी भी की जा रही है। जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रभावित इलाकों में एंटीलार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके अलावा जलभराव वाले स्थानों पर स्वच्छता और सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। ईओ ने बताया कि जलभराव की स्थिति सामान्य होने तक पालिका की टीमें सक्रिय रहेंगी। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन लगाकर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और जनजीवन जल्द सामान्य हो सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: जलभराव से राहत के लिए पालिका ने झोंकी ताकत, पंपिंग सेट से निकाला जा रहा पानी