जिले के ग्रामीण इलाकों में दौड़ेंगी मुख्यमंत्री जनता बस सेवा की बसें

Jan 03, 2026 06:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - कन्नौज में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर है। रोडवेज द्वारा मुख्यमंत्री जनता बस सेवा शुरू की जा रही है, जिसमें यात्रियों को किराये में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। तीन बसों का संचालन अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

जिले के ग्रामीण इलाकों में दौड़ेंगी मुख्यमंत्री जनता बस सेवा की बसें

कन्नौज,संवाददाता। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सौ किलोमीटर की परिधि में आने वाले ग्रामीण इलाकों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से रोडवेज द्वारा मुख्यमंत्री जनता बस सेवा शुरू की जा रही है। इस योजना के तहत करीब तीन बसों का संचालन किया जाएगा, जिनमें यात्रियों को किराये में 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। कन्नौज रोडवेज डिपो के एआरएम अभिषेक बाजपेयी ने बताया कि जनता बस सेवा को शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यदि सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार रहा तो अगले सप्ताह से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। एआरएम ने बताया कि कम किराये पर जनता बस सेवा संचालित करने का प्रस्ताव बीते वर्ष भेजा गया था। लंबे इंतजार के बाद अब संबंधित अधिकारियों ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। आदेश मिलते ही रोडवेज डिपो के अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में तीन रूटों का चयन किया गया है, जिन पर इन बसों को चलाया जाएगा। इन रूटों का चयन ग्रामीण आबादी और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। फिलहाल कन्नौज रोडवेज डिपो में कुल 96 बसें उपलब्ध हैं, जिनमें से तीन बसें अनुबंधित हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।