14 मार्च से शुरू होगा कन्नौज इत्रोत्सव-2026

Mar 08, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - कन्नौज में 14 से इत्रोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य कन्नौज की सांस्कृतिक पहचान और प्रसिद्ध इत्र को बढ़ावा देना है। कलेक्ट्रेट में आधिकारिक लोगो जारी किया गया और उत्सव की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन ने उत्सव की तैयारियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।

14 मार्च से शुरू होगा कन्नौज इत्रोत्सव-2026

कन्नौज, संवाददाता। जनपद की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने तथा कन्नौज के प्रसिद्ध इत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कन्नौज इत्रोत्सव-2026 का आयोजन 14 से किया जाएगा। इसका प्रस्तावित स्थल बोर्डिंग ग्राउंड, सरायमीरा कन्नौज तय किया गया है। इत्रोत्सव की तैयारियों के क्रम में रविवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कन्नौज इत्रोत्सव-2026 का आधिकारिक लोगो जारी किया गया। कार्यक्रम में उत्सव की रूपरेखा और उद्देश्यों पर चर्चा की गई।इस दौरान सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन संभावनाओं और ऐतिहासिक महत्व को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने के साथ ही एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत कन्नौज के इत्र को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के समन्वय से उत्सव की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी और अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से इसका आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल और सीएम टूरिज्म फेलो नमन दुआ भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।