Kannauj Hosts Meeting for Partition Horror Remembrance Day Event on August 14 2025 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयार की रूप रेखा , Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsKannauj Hosts Meeting for Partition Horror Remembrance Day Event on August 14 2025

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयार की रूप रेखा

Kannauj News - कन्नौज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन के लिए एक बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम 14 अगस्त 2025 को होगा। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन और विभाजन पीड़ित...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजWed, 13 Aug 2025 03:39 AM
share Share
Follow Us on
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयार की रूप रेखा

कन्नौज। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के आयोजन को लेकर एक जिले में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने बताया कि कि यह आयोजन 14 अगस्त 2025 को कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, मकरन्दनगर में प्रातः 9:45 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन, विभाजन पीड़ित परिवारों का सम्मान, प्रदर्शनी और संजीव प्रसारण जैसे विविध आयोजन शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य वर्ष 1947 के भारत विभाजन के दौरान झेले गए अत्याचार, विस्थापन और पीड़ा की स्मृति को संजोए रखना है।

यह आयोजन नई पीढ़ी को उस ऐतिहासिक त्रासदी से अवगत कराएगा और देश की एकता, अखंडता एवं सांप्रदायिक सौहार्द को सशक्त करने का माध्यम बनेगा। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय तैयारियां समय से पूर्ण करें और कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में कोई कसर न छोड़ें। उन्होंने समन्वय और सहभागिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।