
आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में लापरवाही पर 99 अधिकारियों को चेतावनी
Kannauj News - - आईजीआरएस प्रकरणों के कमजोर निस्तारण पर डीएम ने जताई नाराजगीकन्नौज । नवंबर माह में आईजीआरएस से संबंधित मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधि
कन्नौज । नवंबर माह में आईजीआरएस से संबंधित मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त फीडबैक रिपोर्ट में 99 अधिकारियों के खिलाफ असंतोषजनक फीडबैक दर्ज किया गया, जिसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को चेतावनीपत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने निर्देश दिए कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने जन शिकायतों के निस्तारण को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से मिलने वाला फीडबैक हर हाल में संतोषजनक होना चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे लंबित प्रकरणों की स्वयं नियमित समीक्षा करें और वास्तविक समाधान उपलब्ध कराएं। उन्होंने चेताया कि गैर-गंभीरता दिखाने वाले कार्मिकों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि शासन से प्राप्त निर्देशों का पूर्ण पालन ही सुशासन की आधारशिला है, इसलिए सभी अधिकारी जवाबदेही के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने आगामी महीनों के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी जनसुनवाई प्रकरण औपचारिकता के तौर पर न निपटाया जाए। हर मामले में शिकायतकर्ता को वास्तविक समाधान और पूर्ण संतुष्टि उपलब्ध कराना ही प्रशासन की प्राथमिकता होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




