
विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
संक्षेप: Kannauj News - कन्नौज के कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने सभी निर्माण कार्यों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा मानकों और...
कन्नौज। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रगति रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने सभी कार्यों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों, गुणवत्ता एवं समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए । कहा कि जनता को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि जीएसएसटी मार्ग किमी 7 से गंगा घाट तक के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य दीपावली के बाद अनिवार्य रूप से प्रारंभ किया जाए।
जीटी मार्ग किमी 311 से भागलपुर कसावा तक 160 विद्युत पोल लगाने का कार्य तुरंत शुरू कर समय पर पूर्ण किया जाए। एमटीटीआई मार्ग किमी 6 से तालग्राम तक 441 में से 300 पोल लगाए जा चुके हैं, शेष कार्य 29 अक्तूबर 2025 तक पूर्ण किया जाए। तिर्वा–सरैया–इंदरगढ़–गुनाह पुल–पल्लोरा मार्ग में 360 में से 300 पोल लगाए जा चुके हैं, शेष कार्य भी 29 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए। तिर्वा–खैरनगर–औसेर–हमीरपुर मार्ग में 136 में से 100 पोल स्थल पर पहुंच चुके हैं। शेष पोल भी निर्धारित समयसीमा में लगाए जाएं। बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




