Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsKannauj District Launches Voter List Special Review Campaign for Transparency and Awareness
दो जगह दर्ज है वोट तो एक ही जगह भरें गणना पत्र

दो जगह दर्ज है वोट तो एक ही जगह भरें गणना पत्र

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर के तहत जागरूकता और पारदर्शिता का अभियान चल रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय ने मतदाताओं से अपील की है कि वे दो स्थानों पर नाम दर्ज होने पर केवल एक स्थान पर गणना प्रपत्र भरें। अंतिम मतदाता सूची 7 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी।

Nov 21, 2025 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर जिले में इन दिनों केवल तकनीकी प्रक्रिया के साथ ही जागरूकता और पारदर्शिता का एक व्यापक अभियान भी चल रहा है। जिला निर्वाचन कार्यालय मतदाताओं से बार-बार अपील कर रहा है कि जिन लोगों के नाम दो स्थानों पर दर्ज हैं, वे गणना प्रपत्र केवल एक ही स्थान पर भरें। ऐसा न करने पर न केवल दोहरी प्रविष्टि हटाई जाएगी बल्कि कार्रवाई भी संभव है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि एसआईआर सिर्फ मतदाता सूची अपडेट करने का वार्षिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे की शुचिता बनाए रखने की दिशा में एक गंभीर पहल है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की रीढ़ होती है। यही वजह है कि अधिकारियों से लेकर बीएलओ तक को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में उसके सही और अद्यतन विवरण के साथ शामिल कराएं। अधिकारियों के अनुसार चार दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरे और जमा किए जाएंगे। नौ दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद मतदाता अपने दावे और आपत्तियां आठ जनवरी 2026 तक दर्ज करा सकेंगे। सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक चलेगी और अंततः सात फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 1522 पोलिंग स्टेशन के बराबर संख्या में बीएलओ तैनात हैं। इनके काम की निगरानी के लिए 153 सुपरवाइजर, तीन ईआरओ और 15 एईआरओ नियुक्त किए गए हैं। मतदाता सूची 2024 के अनुसार जिले में 12,89,220 मतदाता पंजीकृत हैं, और इस संख्या को अधिक सटीक बनाने के लिए गहन सत्यापन किया जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर सुविधायुक्त ई-फॉर्म सेंटर एसआईआर को सुचारू बनाने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में ई-फॉर्म सबमिशन सेंटर बनाए गए हैं, जहां इंटरनेट, पेयजल और बिजली की पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि तकनीकी दिक्कतें दूर होने से लोग अधिक संख्या में समय से प्रपत्र जमा कर पाएंगे। बच्चों का नाटक बना आकर्षण जागरूकता गतिविधियों के तहत गोमती देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने कलक्ट्रेट परिसर में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक में उन्होंने बताया कि गलत घोषणा देना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-31 के तहत दंडनीय है, जिसमें एक वर्ष का कारावास, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों में उत्साह बढ़ाया और एसआईआर की महत्ता को सहज भाषा में समझाया।