
मकर संक्रांति की रही धूम, जगह-जगह खिचड़ी भोज
Kannauj News - -जिले के प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर सुबह से देर शाम तक चले भंडारेफोटो- 19 महादेवीघाट पर खिचड़ी वितरण करते लोग फोटो 21 बच्चों को खिचड़ी वितरि
कन्नौज। मकर संक्रांति पर्व पर जिले में उत्साह का माहौल देखा गश। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जगह जगह लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इसके साथ ही मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना कर दन पुन्य किया। महादेवी घाट पर खिचड़ी, तिल से तैयार मिठाई, गजक, फल, नकदी का दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कई लोगों ने गरीबों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खिचड़ी का भंडारा किया। मकर संक्रांति पर स्नान, दान का बड़ा महत्व है। सरायमीरा के बस स्टाप पर समाचार पत्र वितरक आदर्श प्रकाश मिश्रा की ओर से रोडवेड बस अड्डे के समीप खिचड़ी का वितरण किया।
स्वयं सेवी संस्था सन्मार्ग ने महादेवी घाट पर गंगा स्नान करने के लिए आने वाले भक्तों के लिए खिचड़ी भोज का आयोजन किया। गंगा स्नान कर वापस आ रहे भक्तों को खिचड़ी खिलाई गई। सरायमीरा के अंधा मोड़ पर शानू मिश्रा ने चाय, बिस्कुट का वितरण किया। सरायमीरा के डाक बंगला रोड पर ब्रहम्मदेव मंदिर पर खिचड़ी का वितरण किया गया। सुकेश त्रिवेदी, अनुराधा गुप्ता, बंटू दुबे, नागेंद्र सिंह, रवितोष पांडेय, आशीष शुक्ला समेत अन्य लोगों ने खिचड़ी का वितरण कराया। पाल चौराहे पर उत्तम अग्निहोत्री ने खिचड़ी का वितरण कराया। खिचड़ी खाने से पहले लोगों ने कन्याओं को दिया दान कन्नौज। मकर संक्रांति के पर्व पर लोगों में सुबह से विशेष उत्साह दिखाई दिया। पहले लोगों ने घर पर पूजा-पाठ किया। इसके बाद खिचड़ी खाने से पहले कन्याओं को गजक, पट्टी, खिचड़ी समेत अन्य चीजों का दान किया। लोगों ने शहर के प्रमुख मंदिरों पर भी खिचड़ी पहुंचाई। तिर्वा में धूमधाम के साथ मनाया गया मकर संक्रान्ति का पर्व तिर्वा, संवाददाता। मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर गुरूवार को कस्बे में दर्जनों स्थानों पर कीचड़ भोज का आयोजन किया गया। धार्मिक स्थलों पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित खिचड़ी भोज कार्यक्रमों में भारी संख्या में लोगों की भीड़ लग रही। कस्बे के कई धार्मिक स्थलों पर मकर संक्रान्ति के पर्व पर सुन्दरकाण्ड कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। बाबा दौलेश्वर धाम रोड पर शनि मंदिर के निकट शास्त्री नगर के सभासद प्रतिनिधि अंशू कुमार गुप्ता ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। यहां राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सीपी पाल, समाजसेवी अंशुल गुप्ता, सपा नेता मुनेश राठौर व अनूप विश्नोई ने पहंुचकर लोगों को खिचड़ी वितरित कर मकर सक्रंाति के पर्व की बधाई दी। इसके अलावा गांधी चैक चैराहा, बस अड्डा, क्रान्ति चैराहा, ठठिया रोड चैराहा, मां अन्नपूर्णा मंदिर तिराहा, इंदरगढ़ तिराहे, पंजाब नेशनल बैंक के सामने, बस स्टॉप के निकट सहित दर्जनों जगहों पर नगर के गणमान्य लोगों व समाजसेवियों ने लोगों को खिचड़ी वितरित की। नगर के अलावा ग्रामीण अंचलो में भी मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने जमकर पंतगो का लुफ्त उठाया। इंदरगढ़ क्षेत्र में भी कई जगह खिचड़ी वितरित की गई। -जिले के प्रमुख मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर सुबह से देर शाम तक चले भंडारे फोटो- 19 महादेवीघाट पर खिचड़ी वितरण करते लोग फोटो 21 बच्चों को खिचड़ी वितरित करते मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ.सीपी पाल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




