Kannauj News: कलेक्ट्रेट तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर

हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News: कन्नौज में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण जल्द किया जाएगा। साथ ही, पत्रकारों के लिए एक आधुनिक मीडिया सेंटर विकसित किया जाएगा। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने निर्माण कार्यों पर चर्चा की। मीडिया सेंटर में बैठने की सुविधा, पार्किंग, और प्रकाश व्यवस्था की व्यवस्था होगी।

Kannauj News: कलेक्ट्रेट तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर

Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित तालाब का जल्द सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही नगर पालिका के स्टोर रूम की जगह पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर विकसित करने की योजना पर काम होगा। शनिवार को प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री एवं सदर विधायक असीम अरुण ने बैठक कर प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया। मंत्री ने कहा कि मीडिया सेंटर को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाया जाएगा। यहां पत्रकारों के बैठने और आपसी विचार-विमर्श के लिए उपयुक्त स्थान के साथ पार्किंग, शौचालय और प्रकाश व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। परिसर में बेहतर लाइटिंग और स्ट्रीट लाइट लगाए जाने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में मीडिया सेंटर के संचालन और रखरखाव के लिए समिति गठित करने का प्रस्ताव भी रखा गया। इसमें जिले के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।इसके अलावा जिला सूचना अधिकारी, एसडीएम सदर और सीओ सदर समेत जरूरत के अनुसार अन्य अधिकारियों को भी समिति में शामिल करने पर विचार हुआ। असीम अरुण ने कहा कि समिति में उन्हीं लोगों को शामिल किया जाएगा, जिनकी भूमिका और उपयोगिता आवश्यक हो। समिति की देखरेख में मीडिया सेंटर की साफ-सफाई, रखरखाव और अन्य व्यवस्थाएं संचालित की जाएंगी। तालाब के सौंदर्यीकरण से कलेक्ट्रेट परिसर की तस्वीर बदलने के साथ क्षेत्र को नया स्वरूप मिलने की उम्मीद है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: कलेक्ट्रेट तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा आधुनिक मीडिया सेंटर