रामेन्द्र कुमार त्रिवेदी अध्यक्ष तो राम खिलावन बने महासचिव
Kannauj News - कन्नौज में बार एसोसिएशन चुनाव में रामेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने फहीम जमी खां को 26 मतों से हराकर अध्यक्ष पद जीता। महासचिव पद पर राम खिलावन ने 179 मतों से जीत हासिल की। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं की समस्याओं पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।
कन्नौज, संवाददाता। बार एसोसिएशन चुनाव में इस बार बेहद रोचक मुकाबले देखने को मिले। खास कर अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला सबसे अधिक रोमांचक रहा। रामेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फहीम जमी खां को मात्र 26 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। करीबी मुकाबले के कारण मतगणना के दौरान समर्थकों की नजरें परिणाम पर टिकी रहीं। वहीं महासचिव पद पर राम खिलावन ने जीत हासिल की। नतीजों की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।चुनाव के दौरान लगभग 700 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम करीब तीन बते तक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, वहीं देर शाम तक चली मतगणना ने बार परिसर में उत्सुकता और राजनीतिक सरगर्मी बनाए रखी।
जब परिणाम घोषित हुए, तो साफ हो गया कि अधिवक्ताओं ने संगठन में बदलाव, पारदर्शिता और अधिक सक्रिय नेतृत्व की अपेक्षा के साथ नई कार्यकारिणी को जिम्मेदारी सौंपी है। अध्यक्ष पद पर रामेन्द्र कुमार त्रिवेदी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी फहीम जमी खां को कड़े मुकाबले में 26 मतों के अंतर से हराया। तो वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम वर्ग के दो पदों पर मो. अदील खां और सुशील कुमार को अधिवक्ताओं का भरपूर समर्थन मिला। दोनों प्रत्याशियों ने उल्लेखनीय मत प्राप्त कर अपनी मजबूत स्वीकार्यता सिद्ध की। महासचिव पद पर राम खिलावन ने निकटतम प्रतिद्धंदी शुभाष चंद्र पाल को 179 मतों से हराकर जीत हासिल कर जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर अमित कुमार यादव को 312 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विमल दुबे को 287 वोट मिले। सह सचिव पुस्तकालय पद पर संजय दुबे ने भारी मतों से विजय प्राप्त कर संगठनात्मक जिम्मेदारी अपने नाम की। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में मिठाई बांटी गईं और विजयी प्रत्याशियों को बधाइयों का तांता लग गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में चुनाव कमेटी की भूमिका सराहनीय रही। चुनाव कमेटी में एडवोकेट अशोक चंद्र जैन, कमालुद्दीन खान, अनिल कुमार द्विवेदी, श्याम सिंह वर्मा, छोटेलाल, राकेश कुमार यादव एवं कमल किशोर शामिल रहे। कमेटी की निगरानी में मतदान और मतगणना बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई। परिणामों के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं, सुविधाओं, एकता और संगठनात्मक सुधारों को प्राथमिकता देगी। अधिवक्ता समुदाय को उम्मीद है कि यह नई टीम बार एसोसिएशन को और अधिक सशक्त, संगठित और प्रभावीं
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


