दावा, जिले में ईंधन की कोई किल्लत नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - कन्नौज प्रशासन ने ईंधन और घरेलू गैस की उपलब्धता को संतोषजनक बताया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है। गैस एजेंसियों पर भी घरेलू एलपीजी की कोई कमी नहीं है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण न करें।

दावा, जिले में ईंधन की कोई किल्लत नहीं

कन्नौज l जिले में ईंधन और घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इसे पूरी तरह संतोषजनक बताया है। जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने जानकारी दी कि 29 मार्च 2026 को जनपद के सभी 82 पेट्रोल पंपों पर डीजल का कुल प्रारंभिक स्टॉक 1140 किलोलीटर और पेट्रोल का 929 किलोलीटर दर्ज किया गया। बीते दिन डीजल की कुल बिक्री 420 किलोलीटर और पेट्रोल की 164 किलोलीटर रही, जिससे आपूर्ति और मांग के बीच संतुलन बना हुआ है। वहीं, जिले की 28 गैस एजेंसियों पर घरेलू एलपीजी का प्रारंभिक स्टॉक 16,466 रिफिल रहा। एक दिन पहले 5,700 रिफिल की बिक्री हुई, जबकि 7,485 रिफिल की नई आपूर्ति प्राप्त हुई।

इन आंकड़ों के आधार पर प्रशासन का कहना है कि जिले में ईंधन और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से ईंधन या गैस का भंडारण न करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि मांग और आपूर्ति की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।