ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजबंदियों से मुखाबित हुईं जज, दीं कई जानकारियां

बंदियों से मुखाबित हुईं जज, दीं कई जानकारियां

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/जज सोमवार को जिला कारागार पहुंचीं। यहां उन्होंने बंदियों की समस्याएं पूछीं। साक्षरता शिविर में कई तरह की जानकारियां दीं। इसके बाद उन्होंने जेल का निरीक्षण भी...

बंदियों से मुखाबित हुईं जज, दीं कई जानकारियां
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजMon, 17 Feb 2020 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/जज सोमवार को जिला कारागार पहुंचीं। यहां उन्होंने बंदियों की समस्याएं पूछीं। साक्षरता शिविर में कई तरह की जानकारियां दीं। इसके बाद उन्होंने जेल का निरीक्षण भी किया।

प्राधिकरण सचिव प्रियंका सिंह ने साक्षरता शिविर में बंदियों को भारत के संविधान व राष्ट्रीय नैतिक अधिनियम पर जानकारी दी। विचाराधीन बंदियों को न्यायालय की ओर से प्ली-वार्गेनिंग, दंड प्रक्रिया संहिता, मुफ्त कानूनी सहायता लेने सम्बंधी प्रक्रिया की जानकारी दी।

लीगल एडवाइजन संजय शुक्ल ने सर्वोच्च व उच्च न्यायालय की ओरसे शासन से विधिक सहायता एवं साक्षरता के उद्देश्य व व्यवस्था के नियमों के बारे में बंदियों को बताया। जेल अधीक्षक विष्णुकांत मिश्र ने कहा कि वह जेल के बंदियों की कानूनी सहायता करने, उनके आवेदनों में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

सचिव ने बंदियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी कर समस्याएं भी पूछीं। अस्पताल बैरक में भर्ती बीमार बंदियों से भी इलाज व भोजन के बारे में जानकारी की। सचिव ने पाकशाला का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस मौके पर प्राधिकरण संधिकर्ता रामशंकर झा, जेलर शिवकुमार यादव, डिप्टी जेलर गिरीश कुमार, रवि कुमार सिंह, छोटेलाल व पंकज आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें