संशोधित: टेम्पो सवार प्रधान शिक्षिका के बैग से लाखों के जेवरात पार
Kannauj News - कन्नौज। एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका के बैग से टेम्पो में सवार महिलाओं ने लाखों रूपये के जेवरात पार कर दिये। जानकारी मिलते ही उसके होश उड़ ग

कन्नौज। एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधान शिक्षिका के बैग से टेम्पो में सवार महिलाओं ने लाखों रुपये के जेवरात पार कर दिये। जानकारी मिलते ही उसके होश उड़ गये। पीड़िता ने तत्काल मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को देते हुये कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के मोहल्ला सफदरगंज निवासी उरूशा बेगम तहसीपुर प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होने बताया कि वह सोमवार की दोपहर बाद शहर के पाटा नाला इलाके से टेम्पो में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रही थी। इस दौरान मकरन्दनगर के मोहल्ला कुतलूपुर के निकट जीटी रोड पर दो महिलायें टेम्पो में सवार हो गईं।
यह महिलायें सीट पर उरूशा बेगम के अगल बगल बैठ गईं। उन्हे अंदेशा है कि इसी बीच रास्ते में इन महिलाओं ने उनके बैग में रखी करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ज्वैलरी पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों महिलायें रास्ते में ही टेम्पो से उतर गईं। रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर उरूशा बेगम ने लखनऊ जाने के लिए ट्रेन पकड़ी और अपने हैण्ड बैग से मोबाइल निकाला तब। पता चला कि बैग में रखी ज्वैलरी गायब है। पीड़िता ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है शिक्षिका के मुताबिक ट्रेन में बैठने के करीब आधा घंटे बाद उसे ज्वैलरी गायब होने का पता चला। अब यह पता लगाया जा रहा है कि वारदात टेंपो में हुई है या फिर स्टेशन अथवा ट्रेन में हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


