
पट्टी टीम ने 76 रनों से भूड़पुर्वा को हराया
Kannauj News - हसेरन में जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को हुआ। पट्टी टीम ने भूड़पुर्वा टीम को 76 रनों से हराया। पट्टी के कप्तान मनीष राजपूत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन बनाए। भूड़पुर्वा टीम 120 रनों पर आलआउट हुई। मुख्य अतिथि कुक्कू चैहान ने विजेताओं को सम्मानित किया।
तिर्वा, संवाददाता। हसेरन के रामलीला मैदान पर जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को खेला गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में पट्टी ने भूड़पुर्वा टीम को 76 रनों से करारी सिक्सत दी। टूर्नामेंट के समापन पर सपा नेता कुक्कू चैहान ने विजेताओं सिल्ड देकर सम्मानित किया। रविवार को हसेरन में जय मां काली क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में कई टीमों ने भाग लिया, लेकिन मुख्य मुकाबला पट्टी एवं भूड़पुर्वा टीम के बीच हुआ। जिसमें पट्टी क्रिकेट टीम ने भूड़पुर्वा टीम को 76 रनों से हराकर बाजी मार ली। मुख्य अतिथि शिवेंद्र प्रताप सिंह चैहान उर्फ कुक्कू चैहान ने टास उछालकर मैच का शुभारंभ किया।
इसमें पट्टी टीम के कप्तान मनीष राजपूत ने टीस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। इसमें मोनिश ने 51 गेंदों पर 68 रन बनाए। इसमें सात छक्के और चार चैके मारे। मोहसीन ने 30 गेंद में 55 रन बनाए। छह छक्का और तीन चैके मारे। टीम ने 20 ओवर खेलकर पांच विकेट गिरे और 196 रनों का लक्ष्य दिया। रक्ष्य का पीछा करने उतरी भूड़पुर्वा टीम ने 19.3 ओवर में 120 रनों पर आलआउट हो गई। इसमें सबसे ज्यादा प्रांशु ने 30 गेंद पर 35 रन बनाए और तीन छक्के मारे व एक चैका मारा। इसके बाद मैन आफ दि मैच नहीम और मैन आफ दि सीरिज मोनिश को दिया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिन्ह देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक अजय कुमार, रीशू, अंशुल समेत कई लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




