योग दिवस पर में गूंजा ‘करो योग रहो निरोग का संदेश, चेयरमैन व ईओ रहे नदारद

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत बारात घर और भाजपा कार्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निर्धारित योगाभ्यास कर लोगों ने इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। हालांकि, अध्यक्ष और ईओ की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा हुई।

योग दिवस पर में गूंजा ‘करो योग रहो निरोग का संदेश, चेयरमैन व ईओ रहे नदारद

तालग्राम, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत बारात घर और भाजपा कार्यालय में योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की चर्चा

हालांकि नगर पंचायत द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशाशी अधिकारी (ईओ) की अनुपस्थिति पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। नगर पंचायत बारात घर में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक कुलदीप प्रजापति ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक तनाव को दूर करने का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से योगासन कर ‘करो योग, रहो निरोग’ का संदेश दिया। वहीं भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। योग स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन का आधार है तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए।

अध्यक्ष और ईओ की अनुपस्थिति

नगर पंचायत के कार्यक्रम में अध्यक्ष और ईओ की गैरमौजूदगी को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। कई लोगों ने सवाल उठाया कि सरकार द्वारा विशेष महत्व दिए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति उचित नहीं है। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक दीपक सविता, सभासद पंकज ठाकुर, राजेश शर्मा, मुकेश शाक्य, गोकरन राजपूत सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे। वहीं भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष विपिन तिवारी, महामंत्री संजय पटेल, रामाधार राजपूत, रामऔतार शाक्य, राजा चौरसिया, अनिल मिश्रा, अंशुल मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया गया?
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को मनाया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।