गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने को शुरु की कांवड़ यात्रा
Kannauj News - प्रेमपुर गांव से गुजर रही एक प्रेरणादायक कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया है। हरियाणा के कमल आर्य 61 लीटर गंगाजल लेकर हरिद्वार से काशी विश्वनाथ धाम की ओर पैदल चल रहे हैं। उनका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है। ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया और आगे की यात्रा के लिए विदाई दी।

छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड के प्रेमपुर गांव से गुजर रही एक अनोखी और प्रेरणादायक कांवड़ यात्रा ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा है। पानीपत, हरियाणा के हरीशपुर गांव निवासी कमल आर्य उर्फ कमल भोले 61 लीटर गंगाजल से भरी भारी कांवड़ लेकर हरिद्वार से काशी विश्वनाथ धाम की ओर पैदल जा रहे हैं। उनके साथ 11 सदस्यों की एक समर्पित टीम भी इस पवित्र यात्रा में शामिल है। प्रेमपुर पहुंचने पर कांवड़ यात्रा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। कांवड़ लेकर चल रहे हरियाणा के कमल भोले ने 8 दिसंबर को हरिद्वार की हरि की पौड़ी से यह पवित्र जल भरा था।
यह कांवड़ यात्रा मात्र धार्मिक नहीं, बल्कि एक विशेष संकल्प से जुड़ी हुई है। उनका मुख्य उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है। इस संकल्प के साथ वे कठिन यात्रा कर रहे हैं और अपना लक्ष्य 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक करना है। रात्रि विश्राम के बाद प्रेमपुर गांव के ग्रामीणों ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल छाया रहा। जयकारों की गूंज के बीच ग्रामीणों ने उन्हें आगे की यात्रा के लिए भावभीनी विदाई दी। स्वागत में अनिल कुमार गुप्ता, सत्येंद्र यादव, अमरदीप वर्मा, ज्ञानेंद्र दुबे, अजीत शर्मा, भानु यादव, लखन प्रताप, आदेश कुमार, भोलू पाल, अमित सैनी, विधान गुप्ता, पिंटू यादव, अशोक यादव, रामू यादव, चंदन सैनी, राहुल पाल सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


