गौशाला में कीचड़ देख बीडीओ नाराज, सचिव का वेतन बाधित
Kannauj News - ग्राम पंचायत लड़ैता में गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करने पर बीडीओ ने गंदगी और कीचड़ देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सचिव आदित्य कुमार का वेतन रोकने की कार्रवाई की और एक सप्ताह में खड़ंजा बिछवाने के निर्देश दिए। गौशाला में 145 गौवंश मौजूद थे, लेकिन जलभराव और गंदगी ने स्थिति को गंभीर बना दिया।

विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लड़ैता में गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां कीचड़ और गंदगी देख बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए सचिव का वेतन बाधित की कार्रवाई की है। साथ ही एक सप्ताह में खड़ं बिछवाने जाने की कड़ी चेतावनी दी है। क्षेत्र की ग्राम पंचायत लड़ैता का गुरूवार को खंड विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। यहां उन्हें 145 गौवंश मौजूद मिले। इसके अलावा गौशाल में तमाम स्थानों पर जलभराव व कीचड़ को देख उन्होंने नाराजगी जताई। बीडीओ ने बताया कि पूर्व में सचिव आदित्य कुमार को खड़ंजा बिछवाए जाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
ऐसे में बीड़ीओ ने संबंधित सचिव का वेतन रोके जाने की कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर स्टोर और गौशाला तक पहुंचने के लिए खड़ंजा बिछवाए जाने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


