शिकायत पर एसडीएम का एक्शन, निरीक्षण में सीएमएस नदारद

Apr 04, 2026 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - छिबरामऊ में उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देशन में सौ शैय्या अस्पताल का निरीक्षण किया गया। नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर ने पाया कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अनुपस्थित थे। ओपीडी में देरी की शिकायतें आई थीं, लेकिन निरीक्षण के समय सेवाएं सामान्य थीं। जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।

शिकायत पर एसडीएम का एक्शन, निरीक्षण में सीएमएस नदारद

छिबरामऊ, संवाददाता। उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर शनिवार को सौ शैय्या अस्पताल की व्यवस्था की हकीकत परखी गई। नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर, क्षेत्रीय लेखपाल प्रशांत त्रिपाठी के साथ निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे तो मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह मौके पर नहीं मिले। बताया गया कि वह किसी शासकीय कार्य से बाहर गए हुए थे। एसडीएम ने बताया कि उन्हें कई लोगों द्वारा फोन कर शिकायत दी गई थी कि शनिवार को भी अस्पताल की ओपीडी सुबह 9:30 बजे तक शुरू नहीं हो पा रही है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल निरीक्षण के निर्देश दिए। हालांकि, जब नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर सुबह लगभग 10:30 बजे अस्पताल पहुंचे, तब तक ओपीडी संचालित हो रही थी और सभी चिकित्सक अपने-अपने कक्ष में मौजूद पाए गए। चिकित्सा सेवाएं सामान्य रूप से चलती मिलीं, लेकिन सीएमएस की अनुपस्थिति ने व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को भेज दी गई है। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिलाधिकारी ने स्वयं अस्पताल का निरीक्षण किया था, जिसमें सभी डॉक्टर और कर्मचारी समय से उपस्थित मिले थे और ओपीडी भी निर्धारित समय पर संचालित हो रही थी। अब सवाल यह उठता है कि क्या निरीक्षण के समय ही व्यवस्था सुधरती है या फिर स्थायी सुधार के लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।