ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजकृषि के महत्व और फसल को रोगों से बचाव की दी जानकारी

कृषि के महत्व और फसल को रोगों से बचाव की दी जानकारी

कृषि के महत्व और फसल को रोगों से बचाव की दी जानकारीफोटो 23 -खेतीवाड़ी से संबंधित जानकारी करते एनएसएस के स्वयंसेवक।छिबरामऊ। हिन्दुस्तान संवादनेहरू...

कृषि के महत्व और फसल को रोगों से बचाव की दी जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजWed, 24 Feb 2021 05:10 AM
ऐप पर पढ़ें

छिबरामऊ। हिन्दुस्तान संवाद

नेहरू महाविद्यालय के एनएसएस के स्वयं सेवकों ने दीपकपुर गांव में खेतों में जाकर कृषि के महत्व और फसलों में लगने वाले रोगों के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही किसानों को खेतीवाड़ी से संबंधित जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।

उप संभागीय कृषि प्रसार विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ सिपाहीलाल ने बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए गेहंू, चावल, दलहन आदि की उत्पादकता मे वृद्धि लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने उत्पादन की क्षमता में वृद्धि करने और जैविक खाद व कीटनाशक दवाईयों के साथ नई तकनीकी के उपयोग को लेकर किसानों को जागरूक किया। उन्होंने फसलों में लगने वाले रोग और उनसे बचाव की भी जानकारी दी। भौगोलिक विषय के विशेषज्ञ कार्तिकेय सिंह ने अधिक वर्षा, पारा पडऩा, फसलों को नुकसान पहुंचाता, जिससे उत्पादन में कमी है। डॉ.यूपी सिंह ने कहा कि मानव जीवन में कृषि आवश्यक है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ.आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि किसानों की कुशलता और ज्ञान के साथ उनका क्षमता निर्माण को उन्नति बनाती है। उन्होंने बताया कि गोष्ठी का उद्देश्य स्वयं सेवकों को पोषक तत्वों में सही उपयोग की जानकारी देना है। इस दौरान डॉ.जयवीर सिंह, प्रो.धरमवीर सिंह, प्रो.प्रभात मिश्रा, सत्यम गुप्ता, किरन, गौरव मिश्रा, सतीशचंद्र, कुलदीप शुक्ला आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें