दिल्ली धमाके के बाद हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हुई सुरक्षा जांच
Kannauj News - दिल्ली के लालकिले के पास हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कन्नौज में पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों में गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी इस्तेमाल किया है।
कन्नौज, संवाददाता। दिल्ली के लालकिले के पास सोमवार को हुए धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी के तहत जिले में भी पुलिस प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और क्षेत्राधिकारी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने देर रात तक शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का दौरा कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस बल और डॉग स्क्वायड टीम भी मौजूद रही।

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामानों की बारीकी से जांच की गई, वहीं सराएमीरा रोडवेज बस अड्डे और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों को चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखने पर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी जाए। आम नागरिकों से भी अपील की गई कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इसके अलावा बाजारों, मंदिरों और स्थानों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। देर रात तक कई स्थानों पर अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालकर निगरानी की। शहर में सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों से भी निगरान जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि “जिले में शांति व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है, पर सुरक्षा के मद्देनज़र हर थाने को सतर्क रहने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।”

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




