बदलते मौसम में बढ़ी बीमारियां, मरीजों में डेंगू और मलेरिया के लक्षण अधिक
Kannauj News - कन्नौज में मौसम के बदलने के साथ वायरल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। सीएचसी और पीएचसी में आरोग्य मेले में 2526 मरीजों ने इलाज कराया। खांसी, बुखार, दस्त और डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या अधिक है।...

कन्नौज, संवाददाता। बदलते मौसम के साथ-साथ अब वायरल भी बढ़ने लगा है। ऐसे में अस्पतालों में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें लगनी भी शुरू हो चुकी हैं। मरीजों में खांसी, बुखार, दस्त, उल्टी, डेंगू और मलेरिया के लक्षण की समस्या सबसे अधिक है। सीएचसी और पीएचसी में रविवार को लगे आरोग्य मेले में कुल 2526 मरीजों ने इलाज कराया। जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ मेला लगाया गया। केंद्रों पर सुबह से दोपहर तक मरीजों का जमावड़ा लगा रहा। पीएचसी में कुल 1305 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 541 पुरुष, 523 महिलाएं व 241 बच्चे शामिल रहे। स्वास्थ्य मेले में आने वाले रोगियों की निःशुल्क जाँच, उपचार बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण परिवार कल्याण, हेपेटाइटिस बी और सी कार्ड टेस्ट, टीबी सम्भावित रोगियों की जांच, नेत्र रोगियों का परीक्षण, गोल्डन कार्ड बनाये जाने सबंधित आदि सेवायें प्रदान की गई। मुख्य चिकित्साधिकारियों द्वारा पीएचसी का भ्रमण भी किया गया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 124 रोगियों की कोविड जांच की। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ मेला में आयुष्मान योजना के तहत 31 मरीजों के गोल्डन कार्ड बनाकर वितरित किए गए है।
आयुष्मान भवः के तहत स्वास्थ्य सेवाएं दीं
जिले के 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान भवः अभियान के तहत डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं। वहां कुल 1221 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। इसमें 521 पुरूष, 486 महिलाओ के साथ 214 बच्चे भी डॉक्टर को दिखाने आए। इससे सीएचसी में मरीजों का जमावड़ा लगा रहा। मेले में अधिकतर मरीजों ने खांसी, बुखार, दस्त का इलाज कराया। डॉक्टरों ने बारी बारी से सभी मरीजों का इलाज किया। मरीजों की बीमारियो से संबंधित जांचे भी करवाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


