बैंक संबंधी समस्याओं को लेकर 15 को होगी बैठक
Kannauj News - छिबरामऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन द्वारा व्यापारियों की बैंक लोन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु 15 जनवरी को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में बैंक लोन, ऋण स्वीकृति, ब्याज दरों और अन्य समस्याओं पर चर्चा होगी। सभी व्यापारियों से उपस्थित होने की अपील की गई है।

छिबरामऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से व्यापारियों की बैंक लोन से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन 15 जनवरी, गुरुवार को सुबह 11 बजे नगर के मोहल्ला बनवारीनगर में जिला संयोजक आईटी सेल गौरव अमर त्रिपाठी के निवास पर होगा। यह जानकारी देते हुए नगर अध्यक्ष गौरव गोयल ने बताया कि बैठक में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त धनंजय सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसमें बैंक लोन, ऋण स्वीकृति, ब्याज दरों, दस्तावेजों तथा बैंकों में आने वाली अन्य सभी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। संगठन ने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया है कि वह स्वयं उपस्थित हों तथा जिन्हें भी लोन या बैंक से संबंधित कोई परेशानी हो, उन्हें भी साथ लाएं।
कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी भोज का भी विशेष आयोजन किया जाएगा, जो व्यापारियों के बीच एकता और भाईचारे को बढ़ावा देगा। नगर अध्यक्ष गौरव गोयल ने सभी सदस्यों से अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने की अपील की है। यह मीटिंग व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यावहारिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


