Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsIllegal Mining Crackdown Three Vehicles Seized in Vishungarh
 अवैध खनन में जेसीबी समेत तीन वाहन सीज

अवैध खनन में जेसीबी समेत तीन वाहन सीज

संक्षेप:

Kannauj News - फोटो 2-विशुनगढ़ थाने में खड़े अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर व जेसीबी।विशुनगढ़, संवाददाता। रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से खनन में लगी जेसीबी मशीन समेत तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। खनन और...

Nov 17, 2025 06:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

फोटो 2-विशुनगढ़ थाने में खड़े अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर व जेसीबी। विशुनगढ़, संवाददाता। रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से अवैध रूप से खनन में लगी जेसीबी मशीन समेत तीन वाहनों को सीज कर दिया गया। खनन और पुलिस विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई से खनन माफियाओं में हडक़ंप मच गया। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास खनन माफियाओं द्वारा रात के अंधेरे में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। रात के अंधेरे में खनन माफियाओं द्वारा किए जा रहे खनन की सूचना किसी तरह थाना प्रभारी भागमल को दी गई। थाना प्रभारी ने खनन अधिकारी संजेश कुमार को मामले से अवगत कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अवैध खनन की सूचना मिलते ही पुलिस और खनन अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों को देख खनन कर रहे लोग मौके से भाग निकले। खनन अधिकारी संजेश कुमार पटेल ने बताया कि मौके पर मिली जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर पुलिस के सहयोग से थाने लाया गया। तीनों वाहनों को सीज कर दिया गया। इसके साथ ही जांच कर खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र के खनन माफियाओं में हडक़ंप मच गया। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा की विषय रही।