Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsIllegal Clinics in Talagram Endanger Patients Lives Amid Health Department Inaction
मेडिकल स्टोरों की आड़ में फल-फूल रहे अवैध क्लीनिक

मेडिकल स्टोरों की आड़ में फल-फूल रहे अवैध क्लीनिक

संक्षेप:

Kannauj News - तालग्राम में अवैध क्लीनिक मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना पंजीकरण और प्रशिक्षित डॉक्टरों के ये क्लीनिक इलाज, इंजेक्शन और दवा बेच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कोई कार्रवाई नहीं हो रही। नागरिकों ने अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान और कार्रवाई की मांग की है।

Dec 06, 2025 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

तालग्राम, संवाददाता। नगर में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना रजिस्ट्रेशन और बिना प्रशिक्षित डॉक्टरों के यह क्लीनिक खुलेआम इलाज और इंजेक्शन लगाने के साथ दवा भी बेच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते इन अवैध क्लीनिकों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। तालग्राम नगर में मोहल्ला नौसरा, बड़ा बाजार, सब्जी बाजार, चौखटा, बरगदिया चौराहा पर मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिकों का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है। नगर लोगों का कहना है कि कई मेडिकल स्टोरों में काउंटर के पीछे पर्दा डालकर इलाज किया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यहां मरीजों को बिना जांच किए इंजेक्शन और दवाइयां थमा दी जाती हैं। कई बार गलत इलाज से मरीजों की मौत के अलावा एक्सपायरी दवाओं के इस्तेमाल की शिकायतें भी सामने आई हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। नियमों के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक सिर्फ पंजीकृत चिकित्सक के लिखे पर्चे पर ही दवा दे सकते हैं। इलाज, इंजेक्शन या सलाइन चढ़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। लेकिन नगर में स्वास्थ्य सुरक्षा के इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर के नागरिकों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अवैध क्लीनिकों के खिलाफ अभियान चलाने और संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जल्द कार्रवाई न हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. मो. इरशाद सिद्दकी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। अवैध क्लीनिक के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।