ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजतिर्वा में धूमधाम से निकला होली जुलूस

तिर्वा में धूमधाम से निकला होली जुलूस

तिर्वा में धूमधाम से निकला होली जुलूस - गांधी चैक चैराहे से शुरू हुआ जुलूस- मंडी बाजार होते हुए इन्दरगढ़ तिराहे पर हुआ समापनतिर्वा। हिन्दुस्तान...

तिर्वा में धूमधाम से निकला होली जुलूस
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजTue, 30 Mar 2021 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

तिर्वा। हिन्दुस्तान संवाद

होली के पावन पर्व पर तिर्वा कस्बे में होली जूलूस का आयोजन किया गया। कस्बे के गांधी चौक चैराहे से सर्राफा मार्केट होते हुए कस्बे के गलियों से होते ही जुलूस का समापन इन्दरगढ़ तिराहे पर हुआ।

होली जुलूस का सुबह 10.30 से कस्बे के गांधी चौक चौराहे पर पूजन-अर्चन के साथ शुरु हुआ। फूल व गुलाल की होली खेली गई। नगर के कई गणमान्य लोगों ने जुलूस में सहभागिता की। जुलूस गांधी चैराहे से शुरु होकर सर्राफा मार्केट होते हुए मण्डी बाजार पहुंचा। यहां लोगों ने अबीर-गुलाल डालकर लोगों को होली की बधाईयां दी। इसके बाद जुलूस कस्बे के इन्दरगढ़ तिराहे पर जाकर समाप्त हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें