ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजगुरसहायगंज में भी सजे होली के बाजार

गुरसहायगंज में भी सजे होली के बाजार

गुरसहायगंज। होली के पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। जगह-जगह रंग व पिचकारी की दुकानें आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। बच्चों को रंग बिरंगी पिचकारी लुभा रही हैं। पिस्टल व बंदूक वाली पिचकारी की...

गुरसहायगंज में भी सजे होली के बाजार
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSun, 08 Mar 2020 09:59 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरसहायगंज। होली के पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। जगह-जगह रंग व पिचकारी की दुकानें आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। बच्चों को रंग बिरंगी पिचकारी लुभा रही हैं। पिस्टल व बंदूक वाली पिचकारी की ज्यादा मांग है। रंग के साथ ही अबीर गुलाल भी खूब बिक रहा है। मंहगाई के बाद भी लोगों में होली के पर्व पर खरीददारी के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में खास तौर पर रंग व पिचकारी की दुकानें सजी हैं। बच्चे पिचकारी खरीदने के प्रति उत्साहित दिख रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें