महंगाई के बाद भी लोगों में उत्साह, होली बाजार गुलजार

Mar 01, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - गुरसहायगंज में होली के पर्व पर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महंगाई के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ है। इस बार होली सामग्री की कीमतें एक से दो गुना बढ़ गई हैं। दूध की सप्लाई में कमी आई है, जिससे दूध की किल्लत हो रही है। बाजार में खोवा की कीमतें भी आसमान छू रही हैं।

महंगाई के बाद भी लोगों में उत्साह, होली बाजार गुलजार

गुरसहायगंज, संवाददाता। रंगों के पर्व होली पर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महंगाई के बाद भी लोगों का उत्साह कम होते नहीं दिख रहा है। उत्साह के आगे महंगाई फीकी दिखाई पड़ रही है। इस बार होली से संबंधित सामग्री की कीमतों में डेढ़ से दो गुना की बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।होली के पर्व पर गुजिया परंपरागत मिष्ठान है। इसके अलावा भी घरों में तमाम तरह के पकवान बनाए जाते हैं। रंगों व पिचकारी की दुकानों के अलावा परचून व खाद्य सामग्री की दुकान बाजारों में सजी हुई है। खास तौर पर मेवा, मिष्ठान के अलावा बाजारों में रवा, मैदा, चीनी, रिफाइंड ऑयल, डालडा आदि की मांग देखी जा रही है।

विभिन्न सामग्रियों की दुकानें खास तौर पर सजाई गई हैं। लोगों का कहना है कि इस बार पिछले साल की तुलना में महंगाई बढ़ी हुई है। लेकिन पर्व के मद्देनजर खरीददारी करना भी जरूरी है। इस कारण महंगाई को दर किनार करके लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे हैं। होली को लेकर बाजारों में भीड़ भाड़ और चहल पहल काफी बढ़ गई है। होली पर खोवा की मांग ज्यादा बढ़ जाती है। इस कारण खोवा के भाव आसमान छू रहे हैं पर्व के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। बाजारों में खोवा 350 रुपए से लेकर 400 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। शुरू हुई दूध की किल्लत ग्रामीण इलाकों में पशु पालक डेयरी पर दूध की सप्लाई करते हैं। लेकिन होली का पर्व नजदीक आते ही पशु पालकों ने दूध डेयरी पर दूध की सप्लाई कम कर दी है। यहां तक कि कुछ लोगों ने दूध की सप्लाई बंद तक कर दी है। इस कारण डेयरी पर दूध की कमी हो गई है। पर्व को लेकर दूध की किल्लत दिखाई दे रही है। इस तरह है बाजार भाव-- वस्तु- भाव(प्रति कि. ग्रा.) मैदा। 40 रु वेसन 120 रु रिफाइंड 140-150 रु डालडा। 150-160 रु चीनी 45-50 रु खोया 350-400 रु बादाम। 800-900 रु किशमिश 300-350 रु काजू 950-1000 रु

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।