बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार घायल, हालत गंभीर
Kannauj News - छिबरामऊ में ताजपुर रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में विजय कुमार, अमित और आकाश को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। रुचित का उपचार अस्पताल में जारी है।

छिबरामऊ, संवाददाता। ताजपुर रोड पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। ताजपुर रठौरा निवासी रुचित (20) पुत्र नेतराम अपने मित्र अमित (22) पुत्र रामतीरथ व आकाश पुत्र ब्रह्मानंद के साथ छिबरामऊ मार्केट में कपड़े खरीदने बाइक से आए थे। बाजार करने के बाद वापस लौट रहे थे। जब वह वापस जाते समय ताजपुर रोड पर पहुंचे तभी उनकी बाइक सामने से आ रहे मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जहाजपुर बंजारा, बरा केशव निवासी विजय कुमार (35) पुत्र रामस्वरूप शाक्य की बाइक से टकरा गई।
हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने गंभीर रूप से घायल विजय कुमार, अमित और आकाश को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। जबकि एक अन्य घायल रूचित का उपचार सौ शैय्या अस्पताल में ही चल रहा है। घायल रूचित ने बताया कि उनके पारिवारिक भाई शिवशरन पुत्र राम सिंह की शादी 15 अप्रैल को होनी है। इसीलिए वह मार्केट में कपड़े लेने के लिए आए थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


