ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजलोगों की समस्याएं सुन निस्तारण का दिलाया भरोसा

लोगों की समस्याएं सुन निस्तारण का दिलाया भरोसा

लोगों की समस्याएं सुन निस्तारण का दिलाया भरोसाफोटो 22-लोगों की समस्याएं सुनते एसडीएम देवेश गुप्ता।छिबरामऊ। लोगों की शिकायत सुनने के बाद एसडीएम...

लोगों की समस्याएं सुन निस्तारण का दिलाया भरोसा
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSat, 02 Jan 2021 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

छिबरामऊ। लोगों की शिकायत सुनने के बाद एसडीएम देवेश गुप्ता जब किसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें कार्यालय के बाहर रोक लिया और अपनी समस्याएं बतानी शुरू कर दी। एसडीएम ने रुककर उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। नगर पंचायत सौरिख के सभासद राहुल गुप्ता ने अपने साथ आए कुछ लोगों की समस्याओं से एसडीएम से अवगत कराया। इसके अलावा भारत विकलांग परिषद के सचिव धीरेंद्र सिंह ने गरीब, असहाय और निर्धन लोगों को कंबल दिलाए जाने की बात कही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें