Kannauj News: बारिश के बाद बढ़ी बीमारियों की दस्तक, जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: कन्नौज में बारिश के बाद मौसम में बदलाव और जलभराव ने बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में 550 मरीज पहुंचे, जिनमें बुखार, सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याओं के मामले शामिल हैं। डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का खतरा बढ़ रहा है और डॉक्टरों ने उपायों की सलाह दी है।

Kannauj News: बारिश के बाद बढ़ी बीमारियों की दस्तक, जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़

Kannauj News: कन्नौज। बारिश के बाद मौसम में बदलाव और जगह-जगह जलभराव ने बीमारियों का खतरा बढ़ा दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को करीब 550 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, बदन दर्द और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की रही। बारिश के बाद जमा पानी और उमस के कारण डेंगू व मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों के साथ वायरल बुखार का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं दूषित खानपान से फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़ने की आशंका है। उमस भरे मौसम में आंखों के संक्रमण के मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

आंखों में लालिमा, पानी आना, जलन और सूजन की शिकायतें सामने आ रही हैं। चिकित्सक डॉ. सारंग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आंखों को बार-बार छूने से बचें। संक्रमण होने पर तौलिया, रुमाल और अन्य व्यक्तिगत सामान दूसरों के साथ साझा न करें।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: बारिश के बाद बढ़ी बीमारियों की दस्तक, जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़ी भीड़