कन्नौज में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
सौरिख। खड़िनी में आढ़तियों के यहां अधिकारियों की ओर से की गई छापेमारी से...
सौरिख। खड़िनी में आढ़तियों के यहां अधिकारियों की ओर से की गई छापेमारी से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को कस्बे में बैठक कर सर्वसम्मति से रामप्रकाश गुप्ता उर्फ रामू को कृषि उत्पादन उपमंडी स्थल सौरिख खड़िनी का अध्यक्ष बनाया। जबकि मोहन मिश्रा, मोहम्मद हनीफ को उपाध्यक्ष मोहित गुप्ता, चंदन गुप्ता, शिबू खान, अजय पाल, को महामंत्री, संजीव कुमार को मंत्री, प्रशांत कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी व अभिषेक गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष रामू गुप्ता ने व्यापारियों के हक में लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुए बताया कि व्यापारियों के हर दुख सुख में शामिल रहेंगे और अधिकारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौजूद व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
