गंदगी से घिरा हैंडपंप, प्यासे के लिए बना मजबूरी
गंदगी से घिरा हैंडपंप, प्यासे के लिए बना मजबूरीहैंडपंप के आसपास गंदगी जमा होने से बदबू के कारण खड़ा होना हुआ मुश्किलफोटो:10: हैंडपंप के आसपास जमा...
गुरसहायगंज, संवाददाता। एक ओर नगर पालिका परिषद स्वच्छता का दंभ भर रही है, तो वहीं शहर के तिर्वा रोड पर स्थित हैंडपंप के आसपास जमा गंदगी पालिका के स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है।
शहर के तिर्वा रोड पर स्टेट बैंक के समीप एक हैंडपंप लगा हुआ है। जिससे राहगीर व आसपास के लोग अपनी प्यास बुझाते हैं। इस हैंडपंप के आसपास अक्सर गंदगी का आलम रहता है। पालिका कर्मी पास से निकले हुए नाले की गंदगी भी निकाल कर हैंडपंप के इर्द-गिर्द ही डाल देते हैं। जिससे यहां बदबू के कारण सांस लेना तक दूभर हो रहा है, तो वही गंदगी के बीच खड़े होकर लोगों को अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। हैंड पंप के समीप की वाटर कूलर लगा हुआ है। इसके आसपास भी गंदगी का आलम है। गंदगी की बदबू के कारण एटीएम और बैंक आने वाले लोग भी परेशान हो जाते हैं। पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण हैंडपंप के आसपास गंदगी का आलम है। कई बार शिकायतों के बाद भी इस समस्या के निराकरण के प्रति अनदेखी बरती जा रही है। नागरिकों ने प्रशासन से हैंडपंप के आसपास गंदगी हटवाए जाने की मांग की है।
