छह वारंटियों को भेजा जेल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कन्नौजगुरसहायगंज में कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर एक विशेष अभियान चलाकर छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अजयपाल, भगवान दीन, मुजीब, शिवम कंजड और विपिन शामिल हैं। सभी को कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा गया है।

गुरसहायगंज। कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस ने एसपी के आदेश पर चलाए गए अभियान में छह वारंटी गिरफ्तार किए हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर ग्राम पड़ुआहार निवासी अजयपाल, ग्राम ईशापुर पट्टी निवासी भगवान दीन, ग्राम इश्माइलपुर निवासी मुजीब, ग्राम खाड़ेदेवर निवासी शिवम कंजड व मोहल्ला सीमांत नगर निवासी विपिन पुत्र वृजनन्दन मिश्रा को गिरफ्तार करके सम्बंधित कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


