पूरे दिन चले अभियान में मिला एक गोवंश
Kannauj News - गुरसहायगंज में नगर पालिका प्रशासन ने निराश्रित गोवंश पकड़ने का अभियान शुरू किया। शुक्रवार को पूरे दिन चले अभियान में मात्र एक गोवंश पकड़ा गया, जिसे गौशाला भेज दिया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर यह अभियान जारी रहेगा। टीम में कई पालिका कर्मी शामिल थे।

गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन और प्रशासन के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन ने निराश्रित आवारा घूम रहे गोवंश पकड़ने का अभियान चलाया। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में पूरे दिन में नगर पालिका की टीम एक गोवंश को पकड़ सकी। पकड़े गए गोवंश को गौशाला भेज दिया गया। पिछले दिनों शासन के आदेश के बाद जिलाधिकारी ने निराश्रित गोवंश को लेकर सख्ती दिखाई। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को गोवंश पकड़ने के लिए नगर में अपनी टीम भेजी। पालिका की टीम ने पूरे दिन चलाए गए अभियान में मात्र एक गोवंश को ही पकड़ पाया । बताया गया है कि पालिका टीम ने पावर हाउस परिसर से एक गोवंश को पकड़ कर कैटल कैचर वाहन से सिकंदरपुर स्थित गौशाला में संरक्षित कर दिया।
पालिका कर्मी प्रसन्नजीत मिश्रा ने बताया कि गोवंश पकड़ने के लिए आज से अभियान शुरू किया गया है, यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। टीम में पालिका कर्मी अशोक कुमार, अनिल कुमार, पुरन सिंह, उधन सिंह आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


