Kannauj News: रामलीला पंडाल एवं मैदान को तैयार करने की कवायद शुरू
Kannauj News: फोटो 40 रामलीला मैदान का समतलीकरण करती जेसीबीगुरसहायगंज, संवाददाता।दशहरा पर्व पर रामगंज रामलीला मैदान में लगने वाले मेला को लेकर नगर पालिका ने वंदन य

Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। दशहरा पर्व पर रामगंज रामलीला मैदान में लगने वाले मेला को लेकर नगर पालिका ने वंदन योजना के तहत निर्माणाधीन रामलीला पंडाल एवं मैदान को तैयार करने की कवायद शुरू की है। बजट के अभाव में निर्माण कार्य पूर्ण न हो पाने के कारण मैदान में अव्यवस्थाएं बनी हुई थीं। ऐसे में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि मयंक गुप्ता एवं पालिका इओ अनिल कुमार के निर्देश पर रामलीला मैदान के समतलीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है।नगर पालिका की जेसीबी मशीन से मैदान को समतल करने का काम सफाई इंचार्ज की देखरेख में कराया जा रहा है। रामलीला मंचन से पहले मैदान को व्यवस्थित करने के लिए पालिका प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
जिससे आयोजन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न हो। यहां श्री आदर्श रामलीला समिति पुरानी गल्ला मण्डी के तत्वाधान में दशहरा मेला का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मैदान एवं पंडाल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है। निर्माण कार्य बजट के अभाव में अधूरा रहने के बावजूद पालिका प्रशासन की ओर से मैदान के समतलीकरण का कार्य शुरू कराए जाने से रामलीला आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित करने के लिए फिलहाल मैदान का समतलीकरण कराया जा रहा है। पालिका इओ अनिल कुमार ने बताया कि वंदन योजना के तहत पहली किस्त एक तिहाई 30 प्रतिशत मिली है। इस धनराशि से जितना कार्य हो सकता है। करा दिया गया है। शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। दूसरी किस्त आने पर कार्य शुरू कराय जायेगा।

