बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकली शोभायात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - कस्बे में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए शहीद कमलेश कुमारी स्मारक पर पहुंची, जहां पुष्प अर्पण किया गया। मोहल्ला सुभाषनगर में डॉ. भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ। चेयरमैन ने लस्सी और ठंडा शरबत वितरित किया।

बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकली शोभायात्रा

कस्बे के भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज खेल मैदान से डॉ.आंबेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए शोभायात्रा शहीद कमलेश कुमारी स्मारक पहुंची। वहां पुष्प अर्पण के बाद मोहल्ला सुभाषनगर में डॉ.भीमराव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा का समापन हुआ। नगर पंचायत चेयरमैन ठाकुर हरिहर सिंह के आवास पर शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए ठंडी लस्सी वितरित की गई। चेयरमैन ने डॉ.भीमराव आंबेडकर के चरित्र का अभिनय कर रहे युवक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रजनीश शाक्य ने ठंडा शरबत वितरित किया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।